फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टक्कर मार कार को सौ मीटर तक घसीटता ले गया डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी के औरंगाबाद कट के पास बालू से भरे डंपर ने कार में टक्कर मार दी। चालक हड़बड़ाहट में डंफर समेत कार को सौ मीटर तक घसीट ले गया। कार सवार लोग चीखते रहे। चालक भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


सभी कार सवार आगरा के रहने वाले हैं और रमणरेती आश्रम में दर्शन कर घर लौट रहे थे। सोमवार शाम कार जैसे ही थाना रिफाइनरी के औरंगाबाद कट के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार में आए बालू से भरे डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक डंपर को भगाने लगा, जिससे कार 100 मीटर तक हाइवे पर घिसटती चली गई।
सवारियों के चीखने पर नजारा देख रहे लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार एक घायल को अस्पताल पहुंचाया। कार में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस इनके नाम-पतों की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें