फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदमाशों के भय से नगर पंचवटी के लोग घर बेचने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित नगर पंचवटी कालोनी में बदमाशों का इतना आतंक है कि लोग अपने घर बेचने को मजबूर हैं। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में आए दिन बदमाशों की हरकतें कैद होती है। लोग पुलिस से भी इसकी शिकायत करते हैं, लेकिन पुलिस है कि सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


शहर की पॉश कालोनी नगर पंचवटी में पिछले कई सालों से बदमाशों का आतंक है, लेकिन पुलिस ने अभी तक ऐसा कोई उपाय नहीं किया है कि यहां के लोगों को बदमाशों से राहत मिल सके। स्थानीय निवासी मावध अग्रवाल ने बताया कि उनका मकान नेशनल चेबर्स के बराबर में है। दो बार उनके यहां चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इसी तरह माधव अग्रवाल एडवोकेट के यहां भी चोरी की वारदात हो चुकी है, कई वर्ष बीतने के बाद पुलिस एक भी मामले को खोलने में सफल नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर दो चार माह में बदमाश सक्रिय होते हैं। शनिवार-रविवार की रात डेढ़ बजे के लगभग सीसीटीवी कैमरों में छह बदमाश दिखाई दिए हैं। उन्होंने एक मकान में चोरी का प्रयास भी किया, लेकिन जगार होने के कारण वह भाग निकले। सीसीटीवी कैमरे में उनके हाथों में हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी के पीछे करबला है। यहां हर समय असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा लगा रहता है। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है। शनिवार-रविवार रात को छह बदमाशों की सक्रियता की सूचना देने जब वह मसानी चौकी गए तो उन्होंने बताया गया कि चौकी इंचार्ज छुट्टी पर हैं। इसके बाद स्थानीय लोग थाने पहुंचे। यहां भी पुलिस ने बिना लिखी-पढ़ी के उन्हें वापस भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार भाटी ने बताया कि बदमाश आए यह बात सही है, लेकिन उन्होंने किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया। क्षेत्रीय लोगों के कहने पर कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



25 कोठी है नगर पंचवटी में
- नगर पंचवटी में लोग बदमाशों से इतने भयभीत है कि उन्होंने अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे तक लगवाने पड़ गए हैं। कॉलोनी में 25 कोठियां बनी हुई हैं। यहां आए दिन बदमाशों की सक्रियता और पुलिस ने निष्क्रियता से स्थानीय लोग परेशान हैं। बताया जाता है कि काॅलोनी के पीछे स्थित कब्रिस्तान की दीवार कई स्थानों से टूटी हुई है। यहां से कोई भी आसानी से आ जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें