फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हर तरफ लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। एक बार फिर सप्ताहांत शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को आई भीड़ ने पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम फेल कर दिए। अटल्ला चुंगी से लेकर चुंगी चौराहा, छटीकरा मार्ग और हरि निकुंज से लेकर विद्यापीठ चौराहे तक लगे जाम ने हर किसी को हलाकान कर दिया।
विज्ञापन

तपिश भरी गर्मी में भी अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ ने पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम की पोल खोलकर रख दी। नगर में जिधर भी चले जाओ, हर मार्ग पर लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लगी दिखाई दी। हॉर्न को शोरगुल और वाहनों के निकलने की जद्दोजहद कर रहे चालक भी वातानुकूलित वाहन में पसीने दे गए।
बस फर्क नहीं था केवल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों को। कहने को तो चौराहे और तिराहों पर यह जवान मुस्तैद किए जाते हैं, पर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने की जहमत कोई नहीं उठाता। सुबह से लगा जाम देरशाम ऐसा ही बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
भीड़ के चलते जाम लग जाता है, लेकिन ऐसा नहीं लगता की वाहन फंसे रहें। वाहन लगातार चलते रहते हैं। मुस्तैद ट्रैफिककर्मी इसे खुलवाने के लिए जुटे रहते हैं।
-शौर्य कुमार, टीआई, ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें