फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बस की स्टेयरिंग पकड़ने से पहले चालक का होगा ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया मेले के लिए सवारी वाहनों के संचालन का रूट तय कर दिया है। मथुरा से गोवर्धन जाने के दौरान रोडवेज बस को 30 किमी का सफर तय करना पड़ेगा। वहां से वापसी के दौरान बस 42 किमी का सफर तय करेगी। दोनों तरफ से बस का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


मुड़िया मेले के दौरान गोवर्धन जाने वाली बसों का संचालन मालगोदाम से किया जाएगा। मालगोदाम से हर दो मिनट में गोवर्धन के लिए बस का संचालन होगा। मथुरा मालगोदाम से गोवर्धन जाने वाली बस मंडी चौराहे, गोवर्धन चौराहे, अडींग होते हुए गोवर्धन पहुंचेगी। वापसी में बस सौंख होते हुए रेलवे ग्राउंड तक पहुंचेगी। रोडवेज बसों की पार्किंग रेलवे ग्राउंड में की जाएगी। बसों के संचालन से जाम न लगे। इसे देखते हुए जगह-जगह सुपरवाइजर और रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
मेले के दौरान निगम द्वारा एक हजार बसों का संचालन किया जाएगा। जबकि 100 बसों को रिजर्व को आपात स्थिति से निपटने के लिए आरक्षित रखा जाएगा। बस की स्टेयरिंग पकड़ने से पहले हर एक चालक का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट सही होने पर ही चालक को बस की चाबी देकर गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। एक बस जब सवारियों को लेकर गोवर्धन के लिए रवाना हो जाएगी। तब रेलवे ग्राउंड में खड़ी रोडवेज की दूसरी बस को मालगोदाम भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बसों की छत पर सफर करने में रहेगी मनाही

मेले के दौरान कोई भी यात्री बस की छत पर बैठकर सफर नहीं करे। इसे लेकर अधिकारियों ने सभी बस चालकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अगर बस की छत पर यात्री सफर करते मिला तो इसकी जिम्मेदारी चालक-परिचालक की होगी। इधर, मेले के दौरान डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए भी निगम अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। एआरएम ने एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखा है। डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने की मांग की है।

वर्जन
मुड़िया मेले के दौरान रोडवेज बसों के संचालन का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। मेले के दौरान बसों का संचालन मालगोदाम से किया जाएगा। कुल एक हजार बसों का संचालन होगा। 100 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।
विज्ञापन


-मदन मोहन शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें