फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वृंदावन के इस मंदिर में भी जारी हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं होंगे दर्शन; जानें नए नियम

Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के एक और मंदिर में महिला-पुरुषों से छोटे वस्त्र न पहनकर आने की अपील की है। यदि कोई ऐसे कपड़े पहनकर आता है, तो दर्शन नहीं हो सकेंगे।
 
विज्ञापन
श्री हरि मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा वृंदावन के कैलाश नगर स्थित हरि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। अब अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मर्यादित कपड़ों में ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


वृंदावन में मंदिर की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए शुरुआत राधादामोदर मंदिर से ड्रेसकोड लागू करके हुई। इसके बाद पागल बाबा मंदिर और फिर अब कैलाश नगर काॅलोनी के हरि मंदिर में भी बुधवार से भक्तों के लिए ड्रेसकोड लागू कर दिया गया है। ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु मर्यादित वस्त्र पहनकर ही दर्शन करने के लिए आएं।

विप्रा द्वारा विकसित कैलाश नगर आवासीय काॅलोनी में स्थित हरि मंदिर के महंत मुकेश दास ने बताया श्रद्धालु युवक युवतियां छोटे कपड़े पहनकर दर्शन करने आ रहे थे, जिससे मन व्यथित था। इस मामले में लोगों से सुझाव लिया गया और उसके बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेसकोड लागू कर दिया गया। इसके लिए मंदिर के गर्भगृह पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें