फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर विवि की हॉकी टीम ने हिमाचल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अमृतसर स्थित गुरुनानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित हो रही हॉकी पुरुष नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की टीम ने पहले ही मैच में हिमाचल विश्वविद्यालय की टीम को पटकनी दे दी है। विश्वविद्यालय आगरा की टीम में छह खिलाड़ी किशोरी रमण डिग्री कॉलेज मथुरा के शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की टीम के कोच एवं मैनेजर डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय एवं सोनू जाना ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की हॉकी टीम में केआर डिग्री कॉलेज मथुरा के 6 छात्र शामिल हैं। इसमें राहुल कुंतल, योगेश शर्मा, मोहित सिंह शेखर, संदीप, गोपाल चौधरी का नाम शामिल है। टीम ने पहले मैच में हिमाचल विश्वविद्यालय को 3-1 से हराया है।
शनिवार को जालंधर विश्वविद्यालय से मुकाबला होगा। विवि की टीम में शामिल केआर कॉलेज मथुरा के छात्रों के सराहनीय प्रदर्शन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल एवं जिला हॉकी संघ के सचिव शैलेश मिश्रा ने बधाई दी है। टीम में डीएस कॉलेज के रवि कश्यप, कृष्णा कॉलेज आगरा से दिलीप, मोहित कुमार, अमित, तनवीर, बीरबल, आगरा कॉलेज आगरा से कुणाल, अभिषेक, पवन और बीएसए कॉलेज मथुरा से मनोज कुमार रावत भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें