मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की गणेशपुराा काॅलोनी की एक युवती के पिता ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में 11 लाख रुपये नकदी व कार की मांग को लेकर एक रिश्ता तोड़ दिया गया। मुकदमा दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी व उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज हुआ है।
होवेंद्र सिंह निवासी गणेशरा कॉलोनी, हाईवे का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी आनंद राणा निवासी सेक्टर-छह, द्वारिका, थाना द्वारका, दिल्ली, जो कि दिल्ली एयरपोर्ट का एक अधिकारी है। उसके साथ 19 जून 2023 को रिश्ता तय किया था। 23 जनवरी 2024 को सगाई हुई थी। 29 जनवरी को शादी प्रस्तावित थी।
28 जनवरी को आनंद राणा के पिता बच्चू सिंह व उसकी कुसुमलता ने 11 लाख रुपये व एक कार की मांग कर दी। नहीं देने पर बरात नहीं लाने की बात कही। आनंद राना, बच्चू सिंह, कुसुमलता, दीपक, रचना, शुभम, कमलेश के खिलाफ तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।