एआरटीओ नीतू सिंह जांच करती हुईं।
मथुरा। परिवहन विभाग द्वारा आगामी 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस महीने को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत के नेतृत्व में बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय-दल सतेन्द्र सिंह, यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी और पूजा सिंह ने अपंजीकृत डबल डेकर बसों और अन्य बसों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की गई। बसों में मौजूद रहने वाले फायर एक्सटिंग्विशर और इमरजेंसी एग्ज़िट की स्थिति व क्रियाशीलता की जांच की गई। यात्रियों की सुरक्षा के प्रत्येक मानकों को देखा गया। संवाद