फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्लास्टिक की खाली बोतल फेंकिये मत, मशीन में डालिये

Wed, 05 Apr 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर प्लास्टिक की खाली बोतलों से होने वाले कचरे से निपटने के लिए दो प्लेटफार्म पर बोतल क्रशिंग रीसाइक्लिंग मशीन लगाई गई है। मशीन में खाली बोतल डालते समय मोबाइल नंबर लिखने का विकल्प भी आएगा और धन्यवाद का संदेश भी मिलेगा। यात्री पानी पीने के बाद प्लास्टिक की बोतलों को इधर-उधर फेंक देते थे। इससे स्टेशन पर गंदगी फैलती थी। इस समस्या से निपटने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पर इन मशीनों को लगाया गया है। बोतलें नष्ट होने से स्टेशन पर स्वच्छता रहेगी। बोतल क्रशिंग रीसाइकिल मशीन में बोतल डालने से पहले यात्रियों को अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा। इसके बाद ही प्लास्टिक की बोतल को मशीन में डाल सकेंगे। मशीन एक बार मेें एक हजार बोतलों को क्रश कर सकेगी। इसके लिए वेंडरों और स्टेशन पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल दो मशीनें लगाईं गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें