फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जिम ट्रेनर के साथ दबंग युवकों ने की मारपीट, जमकर लहराए हथियार, वीडियो वायरल

Fri, 13 Jan 2023 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

वायरल वीडियो जनपद मथुरा के कोसीकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसीकला बाईपास पर स्थित सरपंच फिटनेस क्लब जिम का बताया जा रहा है। जिसमें दिख रहा है कि दबंगों ने जिम ट्रेनर के साथ मारपीट करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तोड़फोड़ करते हुए दिख रहे हैं साथ ही पिस्टल लोड कर गोली चलाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो जनपद मथुरा के कोसीकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसीकला बाईपास पर स्थित सरपंच फिटनेस क्लब जिम का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में जिम संचालक वीर बहादुर द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। जिम संचालक वीर बहादुर के अनुसार युवक कृष्णा का जिम में एडमिशन था लेकिन वह अपने दो से तीन दोस्तों को जबरन जिम करा रहा था, इसी बात को लेकर जिम ट्रेनर और कृष्णा के बीच कहासुनी हो गई।

जिसके बाद कृष्णा अपने अन्य साथियों को लेकर जिम पहुंच गया और उसने जिम ट्रेनर के साथ मारपीट करते हुए जमकर तोड़फोड़ की, इसके साथ ही एक युवक ने पिस्टल निकाल कर दो राउंड फायर कर दिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें