फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डेयरी फार्म में गायों के शवों को नोंच रहे कुत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। योगीराज में गायों के बेकदरी हो रही है। ऐसा ही एक मामले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय एवं गो अनुंसधान केंद्र (वेटरनेरी विश्वविद्यालय) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विवि के डेयरी फार्म के पास मृत गायों के शव खुले में फेंके जा रहे हैं। इन शवों को कुत्ते नोंच कर खा रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होते ही विवि प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


बता दें कि वेटनरी विश्वविद्यालय में गाय सहित अन्य पशुओं का इलाज भी किया जाता है। इलाज के दौरान कई बार पशु मर जाते हैं। जिनके शवों का निस्तारण करने के लिए जुलाई 2023 में एक साल के लिए आगरा की संस्था मेसर्स लज्जा देवी हनुमान नगर जगदीश पुरा आगरा को टेंडर दिया था। इसकी जिम्मेदारी थी कि मृत गाय, भैंस अथवा अन्य पशु के शव को उचित स्थान पर दफना कर उसका निस्तारण किया जाए, लेकिन शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ।
इसमें जिलाधिकारी आवास के समीप वेटरनेरी विवि के डेयरी फार्म में गायों के शव और कंकाल खुले में पड़े दिख रहे हैं। इन्हें कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। शनिवार को खुद कुलपति डॉ. एके श्रीवास्तव एवं डीन डॉ. विकास पाठक सहित अन्य मौके पर पहुंचे और यहां का निरीक्षण किया। विवि प्रशासन ने पशुओं के शव का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने को लेकर संस्था को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

वर्जन
खुद कुलपति और उनके द्वारा निरीक्षण किया गया है। लापरवाही मिलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। टेंडर समाप्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. विकास पाठक, डीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें