फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांसुरी और मोरपंख से किया कुत्ते का शृंगार, एफआईआर दर्ज

Mon, 18 Sep 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू की महिला श्रद्धालु की भावना हुई आहत
विज्ञापन

बांकेबिहारी से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की
संवाद न्यूज एजेंसी

वृंदावन (मथुरा)। कुत्ते का मोर पंख और बांसुरी लगाकर शृंगार किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इन वीडियो को देखते ही जम्मू की महिला कृष्ण भक्त की भावना आहत हो गई। महिला ने जम्मू के त्रिगुटा नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है और बांकेबिहारी से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन

जम्मू से वृंदावन आई महिला श्रद्धालु सीता ने रोष जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कुत्तों के सिर पर मोरपंख और बांसुरी के साथ दिखाया गया है। इन वीडियो में उन कुत्तों के पीछे सजावट हो रही है और भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भजन चल रहे हैं। इस वीडियो के नीचे हैप्पी जन्माष्टमी लिखा है। महिला ने बीते बृहस्पतिवार को वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ जम्मू के त्रिगुटा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद परिवार के साथ आई महिला सीता ने बांकेबिहारी के दरबार में गुहार लगाई है कि सनातन धर्म का मजाक बनाने वाले ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिले। महामंडलेश्वर स्वामी नवल योगी महाराज ने इस मामले की निंदा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें