फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तूल पकड़ रहा डीएम-अधिवक्ता विवाद

Thu, 31 Aug 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने बैठक कर डीएम द्वारा ज्ञापन नहीं लेने की निंदा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। हापुड़ प्रकरण के विरोध में बुधवार को डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ताओं की बात नहीं सुनने के बाद बिगड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को एडवोेकेट व वरिष्ठ कांग्रेसी यामिनी रमन आचार्य की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने बैठक कर जिला प्रशासन के गैर जिम्मेदार रवैये की निंदा की। आचार्य ने कहा जिला प्रशासन और पुलिस का रवैया शांतिपूर्ण प्रदर्शन की उग्रता के लिए जिम्मेदार है। जिलाधिकारी जनसेवक हैं। शांतिपूर्ण अपनी बात कहने आए अधिवक्ताओं से ज्ञापन ले लेते तो माहौल नहीं बिगड़ता। जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता न रखना कहीं न कहीं विरोध का कारण बनता है। इस दौरान अन्य अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि अधिवक्ताओं से औपचारिकतावश नहीं बल्कि कर्तव्य पालन करते हुए ज्ञापन लेना चाहिए और उसकी मूल भावना को सरकार तक पहुंचाना चाहिए। एडवोकेट हरेन्द्र शर्मा ने अधिक्ताओं की मांगों को सरकार से गंभीरता से लेने का आह्वान किया। इस दौरान एडवोकेट सीपी चाहर, विवेक पचौरी, धर्मेंद्र शर्मा, विदुषी, दीप्ति, गोविंद गुर्जर, देवेंद्र सारस्वत, तनवीर अहमद, भूपेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा आदि मौजूद थे
विज्ञापन

आज आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे अधिवक्ता
बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को भी रहेगी। इसके साथ ही बार कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक होगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं में डीएम द्वारा किए गए व्यवहार के प्रति नाराजगी है, जिसको लेकर हड़ताल जारी रहेगी। बैठक में आगे किस प्रकार से आंदोलन को बढ़ाया जाए, इसकी भी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएम ने ज्ञापन लेने के नाम पर अधिवक्ताओं को आधा घंटे टहलाया। काफी समय होने पर उनके स्टाफ से खबर ली तो बताया कि डीएम जा चुके हैं। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें