मथुरा। दिवाली पर घर लौटने की राह देख रहे लोगों की बैचेनी बढ़ गई है। ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। रिजर्वेशन फुल हैं। 10 से 15 नवंबर तक अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग 100 से 400 तक है। सबसे अधिक मारामारी मुंबई से मथुरा आ रही ट्रेनों में देखने को मिल रही है। पंजाब और जम्मू की ओर से आने वाली ट्रेनों का हाल भी कमोबेश ऐसा ही है।
दिवाली के मद्देनजर नौकरीपेशा और कामकाजी लोग घर जाने की तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन ट्रेनों में जगह नहीं मिलने भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिजर्वेशन की दृष्टि से मथुरा की ओर आने वाली सभी ट्रेनों का बुरा हाल है।
खासकर मुंबई से मथुरा आ रही ट्रेनों में दिवाली से दो दिन पहले और तीन दिन बाद तक रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। इस रूट की ट्रेनों के शयनयान में रिजर्वेशन की कोई उम्मीद नहीं है, जबकि एसी द्वितीय, एसी तृतीय श्रेणी का रिजर्वेशन भी नहीं हो रहा है। सोमवार के मुंबई, पंजाब, जम्मू, अमृतसर, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात के विभिन्न ट्रेकों पर आवागमन करने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए कोई सीट नहीं थी।
मुंबई और पंजाब की ओर से मथुरा आने वाली ट्रेनों में वेटिंग
पश्चिम एक्सप्रेस 10 नवंबर 132 200
पश्चिम एक्सप्रेस 11 नवंबर 15 201
पश्चिम एक्सप्रेस 12 नवंबर 55 120
पश्चिम एक्सप्रेस 13 नवंबर 84 170
पश्चिम एक्सप्रेस 14 नवंबर 81 200
पश्चिम एक्सप्रेस 15 नवंबर 69 200
गोल्डन टेंपल 10 नवंबर 100 200
गोल्डन टेंपल 11 नवंबर 103 201
गोल्डन टेंपल 12 नवंबर 75 103
गोल्डन टेंपल 13 नवंबर 75 203
गोल्डन टेंपल 14 नवंबर 71 200
गोल्डन टेंपल 15 नवंबर 88 182
पंजाब मेल 10 नवंबर 290 401
पंजाब मेल 11 नवंबर 137 156
पंजाब मेल 12 नवंबर 66 155
पंजाब मेल 13 नवंबर 110 190
पंजाब मेल 14 नवंबर 115 195
पंजाब मेल 15 नवंबर 80 190
झेलम एक्सप्रेस 10 नवंबर 36 150
झेलम एक्सप्रेस 15 नवंबर 60 72
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 10 नवंबर 67 185
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 15 नवंबर 55 87
मथुरा से मुंबई और पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग
ट्रेन दिनांक एससी तृतीय शयनयान
पश्चिम एक्सप्रेस 10 नवंबर 23 151
पश्चिम एक्सप्रेस 11 नवंबर 28 35
पश्चिम एक्सप्रेस 12 नवंबर 52 40
पश्चिम एक्सप्रेस 13 नवंबर 20 70
पश्चिम एक्सप्रेस 14 नवंबर 23 112
पश्चिम एक्सप्रेस 15 नवंबर 65 145
गोल्डन टेंपल 10 नवंबर 30 74
गोल्डन टेंपल 11 नवंबर 45 132
गोल्डन टेंपल 12 नवंबर 28 85
गोल्डन टेंपल 13 नवंबर 11 45
गोल्डन टेंपल 14 नवंबर 29 85
गोल्डन टेंपल 15 नवंबर 43 95
गरीब रथ 10 नवंबर 84 62
गरीब रथ 15 नवंबर 105 50
पंजाब मेल 10 नवंबर 24 35
पंजाब 15 नवंबर 26 50
मंगला एक्सप्रेस 10 नवंबर 32 75
मंगला एक्सप्रेस 11 नवंबर 58 113
काउंटर से आरक्षण के लिए मारामारी
त्योहारी सीजन पर सभी ट्रेनों में सीटें फुल होने से लोग रेलवे के टिकट काउंटर से रिजर्वेशन करा रहे हैं। आरक्षण केंद्र प्रभारी अनिल शर्मा का कहना है कि ऑनलाइन रिजर्वेशन कंफर्म न होने पर पैसा वापस आ जाता है। ऐसे में कोई भी बिना कन्फर्म सीट यात्रा करता है तो उसे बगैर टिकट माना जाता है। जबकि काउंटर से टिकट लेने वाले सीट न मिलने पर भी यात्रा के लिए पात्र होते हैं। हालांकि वह सीट का हकदार नहीं है। यही कारण है कि लोग ट्रेन में जगह पाने के लिए काउंटर से रिजर्वेशन करा रहे हैं।