मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के हाल ही में अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए गए हैं। प्रदेश स्तर से जारी सूची में मथुरा जिले को 310 शिक्षक मिलेंगे, जबकि 34 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिले से बाहर जाने के लिए स्थानांतरण कराया है।
गत दिवस सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा स्थानांतरित किए शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई। इस सूची के अनुसार अंतरजनपदीय स्थानांतरण में जिले को 310 नए शिक्षक-शिक्षिकाएं मिलेंगे। जबकि 34 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जनपद से बाहर स्थानांतरण कराया है। हालांकि अभी स्थानांतरित शिक्षकों को रिलीव नहीं किया गया है। इसके लिए सचिव के अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण काफी समय से नहीं हुए थे। अपने मनपसंद जिले में जाने का शिक्षक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब यह शिक्षक-शिक्षिकाएं अब अपने मनपसंद जिले में तैनाती पा सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाल में स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।