मथुरा। जनगणना-2027 में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने सोमवार को स्वयं स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। उन्होंने लोगों से भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और जनगणना के प्रति जागरूक रहने की अपील की। जनगणना के द्वितीय चरण में स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। इस दौरान जिला जनगणना सहायक कपिल यदुवंशी और तकनीकी सहायक अंकुर सक्सेना उपस्थित रहे। संवाद