कोसीकलां। गांव रूपनगर में स्थित गोशाला में ठंड से गोवंशीय पशुओं का बुरा हाल है। गो रक्षक टीम के कमल ठाकुर के कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अव्यवस्थाओं को दूर किए जाने के लिए ज्ञापन दिया। ठंड से रूपनगर गोशाला दो बीमार गोवंश की मौत हो गई। टीम अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने एसडीएम वैभव गुप्ता को दिए ज्ञापन में कहा कि गोशाला में अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं, गोवंश बहुत ही दयनीय स्थिति में हैं। कई घायल हैं और कई मृत पड़ी है। ग्राम पंचायत सचिव नीरज कुमार का कहना था कि गोशाला में पिछले दिनों तीन बीमार गोवंश को कुछ ग्रामीण छोड गए थे, जिनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान दाे गोवंश ने दम तोड़ दिया।