फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार के इनामी जालसाज को किया पुलिस ने गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। सोमवर को एसओजी, थाना फरह एवं अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में 20 हजार रुपये के जालसाज राजकुमार यादव को दीनदयाल धाम मोड़, थाना क्षेत्र फरह से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

राजकुमार एवं उसके साथियों का संगठित गिरोह है। इनके द्वारा कल्पतरु आदि नाम से कंपनियां बनाकर लोगों का रुपया जमा कराया गया। राजकुमार 11 कंपनी में डायरेक्टर था। लोगों को लालच देता था कि उनका पैसा दोगुना कर देंगे, उनको फ्लैट/प्लॉट आदि दिया जाएगा। गिरोह के सदस्य करोड़ों रुपये हड़प कर फरार हो गए थे। राजकुमार यादव निवासी ग्राम मातादीन का पुरा अटेर रोड थाना कोतवाली, देहात जनपद, भिंड मध्य प्रदेश, हाल निवासी मकान 1028 मुंबई टावल, गणपति वर्ल्ड, टीडीआई सिटी, थाना ताजगंज जनपद आगरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आरोपी पर मथुरा में 46 मुकदमे पंजीकृत हैं। निरीक्षक शाहनजर अहमद, अपराध शाखा निरीक्षक देवेंद्र सिंह, सुशील कुमार योगी, अपराध शाखा जनपद प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह, एसओजी उप निरीक्षक राकेश कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें