फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईदगाह मस्जिद हटाने तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/गोवर्धन। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के वादी दिनेश शर्मा ने सोमवार को गिरिराज जी मुखारविंद पर पूजा-अर्चना के बाद संकल्प लिया कि जब तक ईदगाह मस्जिद नहीं हटेगी, तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि वे फल और दूध, जल का सेवन ही करेंगे। लगभग 3 वर्ष से नंगे पैर रहकर लड़ाई लड़ रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर की लड़ाई अब जन आंदोलन का रूप ले रही है। लोकतंत्र में कानून के माध्यम से लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी सनातनियों के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि एक दिन अवश्य मुक्त होगी।
उन्होंने समस्त ब्रजवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य मंदिर निर्माण में सहभागिता एवं संकल्पित होने की अपील की है। एलान किया है कि आगामी 6 दिसंबर को जन्मभूमि मंदिर में 11 लाख दीपकों के साथ दीपदान करेंगे। राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता राजेश पाठक, अमन कौशिक, हितेंद्र कटरा, बालकृष्ण मुखिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें