फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरजी के द्वार उमड़े भक्त अपार

Sun, 27 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, इसलिए धर्मनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं का आने का क्रम शुरू हो गया। अंतिम रविवार होने के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से शाम तक दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम के समय मंदिर में पैर रखने को भी जगह नहीं दिख रही थी। होटलों और गेस्टहाउस फुल हो गए हैं। शहर में दिन भर जाम की स्थिति रही। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। वृंदावन की प्रमुख सड़कों पर जाम ही जाम दिख रहा था। पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल नजर आईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें