फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी के दर्शन अब कतारबद्ध तरीके से कर सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। हाथरस की घटना के बाद मथुरा पुलिस-प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। सबसे अधिक भीड़ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ती है, इसके लिए मोहन बाग में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा समेत सेवायतों के संग मीटिंग की।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि मंदिर में भीड़ एकत्रित न हो, अनवरत चलती रहे, इसके लिए कतार की जरूरत है। कतारबद्ध श्रद्धालु आएंगे और उसी तरह से निकल जाएंगे तो भीड़ का दबाव मंदिर में नहीं बनेगा। इसके लिए सभी को सहयोग करना पड़ेगा। वास्तव में वीकेंड में तो भीड़ का दबाव रहता है, पर अब तो हर समय यह भीड़ लगातार बनी हुई है। इसके लिए सभी को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जुटना होगा।
डीएम और एसएसपी की मीटिंग में यह तय हो गया कि एक गेट से प्रवेश मिलेगा तो दूसरी तरफ से श्रद्धालु निकलेंगे। इसके लिए सहयोग मंदिर प्रबंधन और सेवायतों का जरूरी है। यह व्यवस्था होगी तो भीड़ का दबाव कम होगा और आसानी से श्रद्धालुओं को दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें