फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भीड़ के दबाव में फंसे श्रद्धालु, आज कैसे होंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी से पहले मंगलवार को आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। मंदिर और आसपास की गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। हालत यह थी की मंदिर के अंदर भारी भीड़ होने से श्रद्धालुओं की चीखें निकल गईं।
विज्ञापन


बाहर गलियों में भी ऐसे ही हालात थे। ऐसे में बुधवार को उमड़ने वाली लाखों की भीड़ कैसे दर्शन कर पाएंगी, इसका जवाब प्रशासन के लिए चुनौती है। सुबह मंदिर में भीड़ के दबाव में तबीयत बिगड़ने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इसे देखते हुए प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करने होंगे, ताकि और किसी की जान जा पाए। मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 80 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड लगाए हैं।


सुबह से ही श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन करने मंदिर पहुंचने लगे थे। मंदिर के पट खुलने से घंटों पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर को जाने वाले मार्ग खचाखच भर गए थे। जयकारों के बीच लोग पट खुलने का इंतजार करने लगे। बांकेबिहारी मंदिर से विद्यापीठ चौराहे तक और जुगल घाट से मंदिर के गेट संख्या तीन तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी थीं। लगभग साढे आठ बजे पट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेले ने मंदिर में प्रवेश किया। दिनभर भीड़ के दबाव और आपाधापी मंदिर ओर उसके प्रवेश मार्ग पर बनी रही। भीड़ का दबाव और धक्का मुक्की के बीच बड़ी मुश्किल से श्रद्धालु मंदिर के द्वार तक पहुंचे।
विज्ञापन


सर्वाधिक परेशानी महिलाओें और छोटे बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को हुई। मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि मंगलवार को लगभग साढे तीन लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बुधवार को रंगभरनी एकादशी हैं, इसलिए कई गुना अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आएंगे इसके लिए अतिरिक्त 80 सुरक्षा गार्ड मंदिर के द्वार से लेकर जगमोहन तक तैनात किए जाएंगे। मंदिर के बाहर की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा संभाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें