फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मास की एकादशी: बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, तमाम इंतजाम फेल; पुलिसकर्मियों का छूटा पसीना

Sat, 12 Aug 2023 11:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अधिक मास की एकादशी पर बांके बिहारी के दर्शन को जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान तमाम इंतजाम फेल दिखे। भीड़ नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गय़ा।
विज्ञापन
अधिक मास की एकादशी: बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार और अधिक मास की एकादशी होने के कारण दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर के आगे सुबह छह बजे से ही कतारें लग गईं थीं। एक ओर मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भरा था, वहीं मंदिर को जाने वाले मार्गों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। सुबह तो भक्तों ने किसी तरह दर्शन कर लिए, लेकिन शाम के दर्शन में भीड़ में फंसे बच्चों और बुजुर्गों की चीख निकल गई। 

विज्ञापन




इस दौरान लोग रेलिंग कूदकर दर्शन को लालायित दिखे। वहीं धक्का-मुक्की के कारण हाल यह था कि लोग बांके बिहारी के दर्शन किए बैगर ही आगे धकेले जा रहे थे। भीड़ का दबाव इतना था कि पुलिस और प्रशासन के इंतजाम जवाब दे गए। पुलिसकर्मी लाचारी से सब देखते रहे और भीड़ में फंसे लोग बिलबिलाते रहे।

यह भी पढ़ेंः- मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार होने के साथ-साथ अधिक मास की एकादशी पर नगर की पंचकोसीय परिक्रमा करने के लिए दिल्ली एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रहीं। 

दाऊजी तिराहा से मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी कतार में लग मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते देखे गए। भीड़ को नियंत्रित करने में जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। श्रद्धालु राधे-राधे रटते और हाथ में प्रसाद लिए मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच मंदिर में प्रवेश किया। 

यह भी पढ़ेंः- Etah: 'झोलाछाप के इलाज से किशोर हो गया दिव्यांग, पैर ने काम करना किया बंद' मां की शिकायत पर टीम ने की जांच

 
विज्ञापन

देखते ही देखते मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। हालांकि मंदिर के अन्दर तैनात निजी गार्ड श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर में पैर रखने को जगह नहीं रही। भीड़ के दबाव और धक्क-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं को बमुश्किल दर्शन हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें