भजन प्रस्तुत करते ब्रज रसिक जेएसआर मधुकर एवं सह कलाकार।
वृंदावन। ब्रज संस्कृति संगीत समिति ने ब्रज रसिक संत आसुदाराम की स्मृति में सेवाकुंज में दो दिवसीय अष्टयाम गायन सेवाकुंज रसोत्सव का आयोजन किया। इसमें संगीत साधकों ने भजन प्रस्तुति और वादन के माध्यम से संत को भावांजली अर्पित की। भगवान राधाकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भजनों को सुन भक्तजन भाव विभोर हो गए। मंगलवार को मुंंबई से आईं भजन गायक रोनुक्ता गुप्ता एवं ब्रज रसिक जेएसआर मधुकर ने अष्टयाम की लीलाओं के पदों का जुगलबंदी गायन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने राधारानी हमारी सरकार..., आगे गाय पाछे गाय ईत गाय उत गाय..., जमुना किनारे मेरो गांव ... आदि भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉक्टर ओम, मदनबिहारी बाबा, साधु महाराज, हितेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।