फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पार्किंग के पैसे लेने को लेकर श्रद्धालु पर हमला, चौकी पहुंचकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र में प्रेम मंदिर के सामने श्रीजी पार्किंग में पैसे के लेनदेन को लेकर श्रद्धालु और पार्किंग कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। श्रद्धालु कार लेकर रवाना होने लगा तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया और बाद में मोटरसाइकिल से पीछा किया। डंडे मारकर कार के शीशे तोड़ डाले। कार चालक ने हाइवे पर स्थित पुलिस चौकी पहुंचकर जान बचाई।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर-28 निवासी राहुल ग्रोवर पुत्र महेश ग्रोवर सोमवार सुबह दर्शन करने के लिए वृंदावन आए। सुबह करीब साढ़े छह बजे अपनी कार प्रेम मंदिर के सामने स्थित श्रीजी पार्किंग में खड़ी कर दी। वृंदावन कोतवाली में दर्ज एफआईआर में राहुल ग्रोवर ने बताया कि कार खड़ी करते वक्त पार्किग में कोई स्टॉफ नहीं था। रात करीब साढ़े नौ बजे दर्शन कर लौटा और कार में बैठा ही था कि वहां तीन लोग आए। उन्होंने जबर्दस्ती गाड़ी का दरवाजा खोला और पैसे मांगने लगे। आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उन्होंने डंडे से कार का शीशा तोड़ दिया। कुछ ही देर में उनके और भी साथी आ गए। मौका पाकर वह कार लेकर भाग निकला, लेकिन आरोपी युवकों ने लाठी और डंडों के साथ मोटरसाइकिल से पीछा करना शुरू कर दिया और चलती कार पर हमला करने लगे। इससे कार के पीछे का भी शीशा टूट गया। जान बचाने के लिए वह तेजी से गाड़ी चलाता रहा और हाइवे पर पुलिस चौकी देखकर कार रोकी। यह देखर आरोपी हमलावर भाग गए। पुलिस ने लूटपाट और जानलेवा हमले की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें