फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विकास प्राधिकरण ने दो अवैध निर्माण सील किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने मथुरा और वृंदावन में दो अवैध निर्माण सील किए हैं। एक प्रकरण में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। गिरीश सिसोदिया ने फोगला आश्रम के पीछे होटल तृप्तम के दाएं ओर स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन कर अतिरिक्त तृतीय तल का निर्माण करा लिया था। इस कार्य को वृंदावन कोतवाली पुलिस के सहयोग से सील कर दिया गया। दूसरी ओर प्रमोद कुमार द्वारा दीप नर्सिंग होम के सामने कृष्णा नगर थाना हाईवे में भूतल एवं प्रथम तल पर व्यावसायिक निर्माण करा लिया गया। इस निर्माण को भी बुधवार को कृष्णानगर पुलिस चौकी की मौजूदगी में प्राधिकरण के स्टाफ ने सील कर दिया। प्रमोद कुमार द्वारा एक दुकान का निर्माण भूतल पर किया गया था, जिसके संबंध में नोटिस दिया, परंतु इसका कोई जवाब नहीं दिया। एमवीडीए के सचिव के आदेश पर इस निर्माण को सील किया गया। सील की कार्रवाई में अवर अभियंता अनिल सिंघल, सुनील राजोरिया, दिनेश गुप्ता, सहायक अभियंता सुमित 2, कृष्णा नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज विक्रांत तोमर आदि मौजूद रहे। विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अवैध निर्माण के प्रति आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें