सौंख में गोवर्धन रोड़ स्थित गायों को रोटी खिलाते बीकेएस शिक्षण संस्थान के चेयरमैन सुरेश सिंह
- फोटो : AMAR UJALA
सौंख (मथुरा)। बाबा कढे़रा सिंह शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में लाॅकडाउन के चलते पिछले कई दिनों से बंदर, गायों को रोटी, फल, सब्जी, बिस्किट खिलाये जा रहे है। इस दौरान संस्था के चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंध निदेशक हरीचंद, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि तेजवीर सिंह ने कस्बा के कई मुख्य स्थानों पर गाय और बंदरों को विभिन्न खाद्यान सामग्री खिलाया। चेयरमैन सुरेश सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है। इस विकट परिस्थति में बंदर व गायों को खाद्यान सामग्री खिलाया जा रही है।