पदाधिकारी बोले- उचित देखरेख न होने से हर वक्त फैली रहती है गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आरडब्ल्यूए सेक्टर बीटा-1 की बुधवार को हुई मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सामुदायिक केंद्र के खराब रखरखाव पर भी चिंता जताई। सदस्यों ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा उचित देखरेख न होने के कारण यहां हर वक्त गंदगी फैली रहती है। असामाजिक तत्व इसका दुरुपयोग करते हैं। साथ ही बिजली उपकरण भी अच्छी स्थिति में नहीं हैं। वहीं, सेक्टर की टूटी चारदीवारी भी निवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी है। पदाधिकारियों ने सामुदायिक केंद्र के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी समिति को सौंपने, गेट नंबर-2 से गेट नंबर-5 तक टूटी सर्विस रोड ठीक कराने और चारदीवारी बनाने को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगीता शर्मा, हरेंद्र भाटी समेत अन्य मौजूद रहे।