फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाले को पाटने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सुभाष नगर नाले को पाटकर किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने कमिश्नर रितु माहेश्वरी और डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की है। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर नाले पर किए गए अतिक्रमण को तुड़वाने और जारी एनओसी-नक्शा स्वीकृति को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी, महानगर के उपाध्यक्ष हेमन्त अग्रवाल तरूण कुमार सैनी पार्षद वार्ड 35, पूर्व पार्षद राजेश सिंह पिंटू, राजेंद्र पटेल और राजू यादव ने बताया कि शहर की जल निकासी 60 प्रतिशत अंबाखार नाले से होती है।

शहर के मध्य होलीगेट के पास मुख्य मार्ग पर सुभाष बाजार के पास अंबाखार नाले को नियमों के विपरीत पाटकर छोटा कर दिया गया है। उस पर दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया है। इस नाले को छोटा करके पाटने से 50 से ज्यादा काॅलोनियां जलमग्न हो जाएंगी, नगर की एक लाख से ज्यादा आबादी परेशान होगी।
विज्ञापन



सुभाष नगर वार्ड नं. 26 के निवासियों ने कमिश्नर और जिलाधिकारी ज्ञापन भेजकर नाले पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत की है। उन्होंने इससे जलभराव की आशंका जाहिर की है। ज्ञापन में माध्यम से सुभाष नगर निवासी मनीष कुमार और अंकुर अग्रवाल आदि का कहना है कि उनके क्षेत्र में नाले के बराबर पहले अवैध रूप से दुकान बनी थीं, उनको जिलाधिकारी के आदेश से करीब 30 वर्ष पूर्व धराशायी किया गया था। अब बार-बार अवैध निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें