फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जन्मदिन की पार्टी में शराब पीने से रोकने पर छात्र को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। जन्मदिन की पार्टी में शराब पीने से मना करने से गुस्साए युवकों ने १२वीं कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां छात्र की मौत हो गई। पीड़ित पिता महेश की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी सूरज व संजय को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

रुक्मिणी विहार स्थित मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाए गए फ्लैट में रहने वाले महेश के बड़े बेटे हरीश के पुत्र का शनिवार को जन्मदिन था। इसकी पार्टी में हरीश के कुछ दोस्त शराब पी रहे थे। यह देखकर १२वीं में पढ़ने वाले छोटे भाई कन्हैया ने घर में शराब पीने से मना किया तो कहासुनी होने लगी। शनिवार को तो ये सभी चले गए। आरोप है कि रविवार देर शाम सूरज अपने दो साथियों के साथ आया। तब कन्हैया दुकान पर था। आरोपियों ने उसे बाहर बुलाया और पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कन्हैया (१७) को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां कन्हैया ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां का रो-रो कर बेहाल हो गईं हैं।
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी सूरज और संजय को गिरफ्तार कर लिया है। सूरज मृतक के बड़े भाई का दोस्त है। वारदात के पीछे शराब को लेकर विवाद सामने आया है। घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। जहां रक्तस्राव हुआ था वहां की मिट्टी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण मलिक, सीओ सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें