फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोंडा के युवक का सुनरख तिराहे के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर के सुनरख तिराहे के पास सड़क किनारे गोंडा के एक युवक का शव मिला। रमणरेती चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने जानकारी जुटाकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


रमणरेती चौकी प्रभारी शिवशरण सिंह को मंगलवार सुबह सूचना मिली एक युवक का शव सुनरख तिराहे के पास सड़क किनारे पड़ा है। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक गोंडा के गांव ललकपुर, थाना उकसावा (मकराना) निवासी जितेंद्र (34) पुत्र जगदंबा का है। पुलिस ने आसपास जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक पिछले दो साल से यहीं रहता था। कूड़ा बीनकर या फिर झाड़ू लगाकर अपनी गुजर बसर कर रहा था।
चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक नशे का आदी भी था। संभवत: उसकी मौत नशे के चलते हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें