फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। क्षेत्र के सेहत गांव स्थित कैलाश पुल के पास शुक्रवार शाम को यमुना में नहाते समय चार दोस्त गहरे पानी में चले गए। इनमें से एक की डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम पांच बजे उसका शव आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में मिला।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे चार दोस्त शशिकांत उर्फ रौनी पुत्र कैलाश चंद्र, आकाश पुत्र सत्यप्रकाश, सनी पुत्र दाऊ दयाल और फरमान पुत्र युसूफ निवासीगण ग्राम कलवारी थाना जगदीशपुरा आगरा यमुना नदी के कैलाश पुल के पास स्नान करने आए।
नहाते समय 24 वर्षीय शशिकांत उर्फ रौनी पुत्र कैलाश चंद्र यमुना नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद शनिवार शाम 5 बजे आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में यमुना नदी में उसका शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें