फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दबंग ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, घटना से क्षेत्र में दहशत, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Sun, 14 May 2023 10:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दबंग ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 


 
विज्ञापन
Mathura: दबंग ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की देर शाम दबंग ने युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। परिजन घायल को आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली।

घर पहुंचा और झोंक दी फायर

घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पैगांव गांव की है। गांव निवासी बिल्ला (32) देर शाम अपने घर के बाहर बैठा था। इसी समय गांव निवासी युवक वहां पहुंचा। उसने तमंचा निकाला और बिल्ला पर फायरिंग शुरू कर दी। मौजूद लोगों ने बताया कि पहली फायरिंग मिस हो गई। इससे पहले कि बिल्ला भाग पाता उसने दूसरी फायर झोंक दी। 

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

गोली बिल्ला के पेट पर जा लगी। इससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। परिजन बिल्ला के लेकर तत्काल नजदीक के नर्सिंग होम पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। परिजन ने बताया कि आरोपी युवक, घायल बिल्ला से काफी समय से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते वह अक्सर विवाद करता रहता था। रंजिश के चलते ही उसने आज वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें