फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच माह बाद खुले दाऊजी मंदिर के पट

विज्ञापन
मथुरा। बलदेव में दाऊजी मंदिर खुलने के बाद गेट पर खड़े कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। कोरोना संक्रमण के चलते साढ़े पांच माह बाद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ दाऊजी मंदिर के पट खोल दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने अपने इष्ट के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हालांकि इस दौरान सख्त नियमों के साथ भक्तों को दर्शनों के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर में पुलिस भी तैनात रही। रिसीवर आरके पांडेय ने बताया कि मंदिर रविवार को बंद रहेगा। कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। सभी के लिए मास्क व सामाजिक दूरी अनिवार्य है। मंदिर में तैनात सभी कर्मचारी बचाव के लिए हेड मास्क, हेड शील्ड, ग्लव्स आदि पहनकर ड्यूटी देंगे। सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें