फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साइबर ठगों ने लिंक भेज खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये

Sun, 30 Jul 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की श्रीजी गार्डन-2 कॉलोनी के एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 95 हजार रुपये से हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर सेल व थाना पुलिस से इस संबंध में शिकायत की है। पीड़ित नरेंद्र कुमार भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के एप पर 18 जुलाई को वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए बुकिंग की थी। कंपनी ने 23 जुलाई को मशीन की आपूर्ति कर दी। वाशिंग मशीन में खराबी होने के कारण उन्होंने मशीन को वापस करने के लिए शिकायत दी। कंपनी से इस मामले में कोई जवाब न आने पर उन्होंने अमेजन कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन किया। इस नंबर पर बात होने के दौरान वहां से व्हाट्सएप पर एक मोबाइल एप डाउन लोड करने के लिए कहा गया। एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 95 हजार रुपये पार हो गए। इस संबंध में साइबर सेल और थाना हाईवे पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें