ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में लगभग एक माह से चल रहे खिचड़ी महोत्सव का मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।
खिचड़ी महोत्सव के आखिरी दिन ठाकुर राधाबल्लभ लाल महाराज ने युगल सरकार के वेश में भक्तों को दर्शन दिए।
मंगलवार की सुबह जैसे ही दर्शन खुले संपूर्ण मंदिर प्रांगण राधाबल्लभलाल और युगल सरकार के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर समाज गायन भी हुआ।
सेवायत टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी, अक्षय गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।