नगर के सप्त देवालयों में एक राधादामोदर मंदिर में चल रहे छह दिवसीय तिरोभाव महोत्सव का बुधवार की शाम भव्य नगर संकीर्तन यात्रा के साथ समापन हो गया।
शोभायात्रा राधादामोदर मंदिर से शुरू होकर लोई बाजार, शाहजी मंदिर, गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, अनाजमंडी, बनखंडी होते हुए मंदिर में जाकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और आरती उतार कर स्वागत किया गया। इसके बाद जीव गोस्वामी स्मृति सभा का आयोजन राधादामोदर प्रांगण में किया गया।
सभा में निर्मलचंद्र गोस्वामी ने श्रील जीव गोस्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कनिका प्रसाद, सियाराम, तरुण कुमार, कृष्ण बलराम गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।