फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जन्मोत्सव पर सजेंगे चौराहे, दिखेगी ब्रज संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा का जन्मोत्सव नजदीक आने के साथ ही लोगों में उल्लास की हिलोर उठने लगी है। इस बार सांस्कृतिक गतिविधियों का मुख्य आकर्षण जन्मस्थान के बाहर जुबली पार्क रहेगा।
विज्ञापन


जन्मोत्सव के मद्देनजर कान्हां के भक्तों के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं हैंं। सरकारी तंत्र जहां शहर को सजाने-संवारने में जुटा है तो ब्रजवासी भक्तों की आवभगत की तैयारी कर रहे हैं। जन्माष्टमी और नंदोत्सव पर भक्तों को भोजन प्रसादी कराने के लिए ब्रजवासी नगर निगम से अनुमति मांग रहे हैं। भंडारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद और नगर निगम ने तिराह-चाैराहों को सजाने के टेंडर जारी कर दिए हैं।

खास सजावट के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में प्रस्तुतिकरण चल रहा है। परंपरागत रूप से इस बार जन्माष्टमी पर मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच के साथ ही महाविद्या रामलीला मैदान की बजाय जुबली पार्क स्थित ओपन थिएटर में होंगे। यहां कलाकार ब्रज की संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक आकर्षण का केंद्र होली गेट क्षेत्र भी बनने जा रहा है।
विज्ञापन




मुख्य मार्गों के साथ तिराहे-चौराहों पर होंगी कृष्ण लीलाएं
जन्माष्टमी पर आने वाले अधिकतर कृष्ण भक्त जन्मस्थान के साथ विभिन्न मंदिरों के दर्शन करते हैं। दिन भर भ्रमण के बाद शाम को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचते हैं। ऐसे में शहर भर में छोटे-छोटे लीला मंच बनाए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालु खड़े़ होकर कृष्ण लीलाएं देख सकें। इसके लिए पोतराकुंड, महाविद्या चौराहा डिवाइडर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के द्वार संख्या 3 के सामने, मसानी मुकुंद विहार के पास, डीगगेट सब्जी मंडी, भूतेश्वर तिराहा, रेलवे रोड मालगोदाम, बीएसए कॉलेज एचडीएफसी बैंक, नया बस अड्डा, कृष्णापुरी तिराहा, गोवर्धन चौराहा पुल के नीचे, पारसौली चंद्र सरोवर, बलदेव मंदिर के पास, गोकुल मंदिर के पास लीला मंच बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें