पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
कोतवाली छाता के गांव अकबरपुर में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
है। पुलिस के अनुसार गांव अकबरपुर निवासी शिशुपाल सिंह सिसौदिया शराब पीने का
आदी है। मंगलवार को शाम पांच बजे वह नशे में घर आया। उस समय उसकी पत्नी
गुड्डी देवी (30) खाना बना रही थी। गुड्डी ने शराब पीने का विरोध किया तो
शिशुपाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे
गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद शिशुपाल मौके से भाग गया।
परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकोें ने गुड्डी को मृत
घोषित कर दिया। परिवारीजन गुड्डी के शव को गांव अकबरपुर ले आए और बिना
पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार को ले जाने लगे। इसी दौरान छाता
पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिशुपाल के आंगन में पड़ी कुल्हाड़ी
बरामद कर ली और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में
शिशुपाल के पिता देवी सिंह ने शिशुपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई