थाना बरसाना के एक गांव में अपने घर में नहा रही महिला की चार युवकों ने मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली। युवकों ने इसे व्हाट्सएप पर भी शेयर कर लिया। पति ने शक के आधार पर तीन युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बरसाना के गांव में शनिवार को सुबह महिला घर बंद कर चौक में स्नान कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे गांव करहैला के युवक मानसिंह, जगदीश उर्फ कारे, श्याम सुंदर और ओमप्रकाश वहां आए और दीवार में बने सुराख से मोबाइल से महिला की क्लिप बनाने लगे।
क्लिप बनाकर चाराें ने अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप से शेयर किया। वे वीडियो देख ही रहे थे तभी महिला का पति आ गया। उसे शक हुआ तो चारों भागने लगे।
पति ने जगदीश, श्याम सुंदर, ओमप्रकाश को पकड़ लिया और पूरे गांव को बुला लिया। तीनों की जमकर पिटाई की और मोबाइल में बनाई गई क्लिप के बारे में बताया।
दोपहर को सूचना पर बरसाना पुलिस पहुंच गई और तीनों को मोबाइल के साथ थाने ले आई। महिला के पति की शिकायत पर बरसाना थाने में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मानसिंह फरार है।