फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में 400, हर रोज कम से कम छह

Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दोनों के पास से नौ बाइक, कलपुर्जे बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल से दो माह पूर्व छूटे वाहन चोर ने अपने साथियों के साथ करीब 400 बाइक चोरी कर डालीं। हर रोज कम से कम छह बाइक चोरी की गईं। ये लोग बाइक चोरी करते और कोसीकलां, हाथिया और लहचौरा में कबाड़ियों को तीन-पांच हजार में बेचे देते। कबाड़ी इन चोरी की मोटर साइकिलों को काटकर कलपुर्जे बेच देते। वाहन चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश करने पर ये वाहन चोर और उसका साथी पकड़ा गया।
विज्ञापन


कोतवाली और कृष्णानगर पुलिस ने रेलवे पुल के निकट इन युवकों मुकेश कुमार निवासी गांव मोरा थाना वृंदावन, श्रीकृष्ण निवासी नगला रायसिंह थाना महावन को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कोसीकलां और थाना बरसाना के गांव हाथिया और लहचौरा में दबिश दी। दबिश में पुलिस ने चोरी की नौ बाइक, पांच बाइकों के कटे हुए कलपुर्जे, गैस कटर, तीन कारतूस और नशीला पाउडर बरामद किया। 

पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह दो माह पूर्व जेल से छूटा था। इस दौरान उसने उसने अपने साथी श्रीकृष्ण, खन्ना और राजू निवासी नगला मोरा वृंदावन के साथ करीब 400 बाइक चोरी कीं। वो कोसीकलां, हाथिया और लहचौरा में चोरी की बाइकों को तीन से पांच हजार प्रति बाइक के हिसाब से बेच देते थे। मामले में कबाड़ी मोनिस निवासी शाहपुर, कोसीकलां को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन



15 साल में से 10 जेल में गुजारे
मुकेश ने बताया कि उसने वाहन चोरी करना 15 साल पहले शुरू किया था। इस दौरान वह 10 से अधिक समय तक जेल में ही रहा। कई बार पकड़ा गया। उस पर अब 40 से अधिक केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन


चोरी कर साथी को दे देते हैं बाइक 
मुकेश ने बताया कि वह बाइक चोरी कर एक किलोमीटर दूर खड़े अपने साथी को दे देता। ये साथी ग्रामीण इलाकों से बाइक लेकर चले जाते और पुलिस पकड़ नहीं पाती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें