फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक टकराए, चालक-क्लीनर घायल

Wed, 29 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात दो ट्रक आपस में टकरा गए। एक ट्रक का चालक और क्लीनर घायल हो गए। उन्हें खिड़की काट कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


नोएडा की ओर जा रहा ट्रक (एचआर 55 के 7436) नौहझील के निकट खराब हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा था। मंगलवार रात को नोएडा से आगरा की ओर रोड़ी लेकर जा रहा दूसरा ट्रक (एचआर 55 पी 8972) रास्ते में खराब खड़े ट्रक से टकरा गया। उसमें सवार चालक रामवीर और क्लीनर प्रवीण निवासी संजय नगर कोतवाली देहात एटा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे के रेस्क्यू कर्मी पहुंच गए। ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को खिड़की काट कर बाहर निकाला।
विज्ञापन


चालक रामवीर की हालत गंभीर देख उसे अस्पताल भेज दिया। दूसरा हादसा कोतवाली सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 77 के निकट हुआ। मंगलवार रात हापुड़ से गोभी लेकर वृंदावन जा रहा आयशर कैंटर (यूपी 81 ए 8410) अनियंत्रित होने से पलट गया। इसके चालक और क्लीनर घायल हो गए। उसमें भरा गोभी सड़क पर बिखर गया। बताया गया है कि गोभी वृंदावन में गोशाला की गायों के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें