फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय भरा ट्रक लूटकर की चालकों की हत्या

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे कासिमपुर पुलिया के समीप खेतों में मिले दो युवकों के शवों की शिनाख्त हो गई है। इनमें एक अमित कुमार उर्फ राकेश (26) पुत्र खिलाड़ी निवासी मऊ थाना विलौनी, बागपत व दूसरा युवक श्रीकांत (24) पुत्र सत्यवान निवासी मुस्तफाबाद थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर का निवासी है। दोनों पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और चाय से भरा ट्रक लेकर इंदौर से गाजियाबाद के लिए निकले थे। पुलिस का कहना है कि लूट के लिए ही दोनों की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


28 अगस्त को मिले दो शवाें की शिनाख्त मंगलवार को दोनों ट्रक ड्राइवरों के परिवारीजनों ने मथुरा पहुंचकर की। दोनों के परिवार वालों ने बलदेव पुलिस को पूरा ब्यौरा दिया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मान ने बताया कि 23 अगस्त को इंदौर से ट्रक यूपी-15 एटी-6643 में चाय भरकर गाजियाबाद के लिए चले थे।

ट्रक में भरी चाय की कीमत करीब 17 लाख रुपये होगी। यह ट्रक सैंया (आगरा) टोल से 3:13 बजे रात्रि में पास हुआ। यह सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसके बाद से ट्रक की कहीं भी लोकेशन नहीं मिली। यह ट्रक भिंड-इटावा बार्डर पर 26 अगस्त को लावरिस अवस्था में मिला, जिसे दो युवक एआरटीओ चेकिंग में छोड़कर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने शवों की शिनाख्त की और पोस्टमार्टम केे बाद शवों को लेकर रवाना हो गए। गौरतलब है कि 28 अगस्त को एक्सप्रेसवे किनारे कासिमपुर पुलिया के समीप खेतों में मिले दो युवकों के शव मिले थे। इसकी खबर सुरेंद्र पुत्र सौरन सिंह ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। इसके बाद बलदेव पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के जिलों में फोटो भेजे। एक्सप्रेसवे के टोल पर भी फोटो भेजी।


गला दबाकर मारा गया दोनों को
एक्सप्रेसवे कासिमपुर पुलिया केे समीप खेतों में मिले दोनों ट्रक ड्राइवरों की 25-26 अगस्त की रात्रि ट्रक लूटने के बाद ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रक ड्राइवरों की हत्या गला दबाने से हुई है।

शव पांच दिन पुराने बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के ट्रक लूटने के बाद ही उनकी हत्या कर दी गई। एक्सप्रेसवे किनारे दोनों के शव सड़ी-गली हालात में मिले, उससे यह साफ हो रहा है कि 26 अगस्त को ही दोनों ट्रक ड्राइवरों के शव फेंके गए हाेंगे। 25 अगस्त को सैंया टोल के सीसीटीवी में 3.13 बजे दोनों ट्रक ड्राइवर कैद होते दिखे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें