फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालेंदू के भाइयों पर भी मुकदमा

Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
धर्मनगरी में नास्तिक सम्मेलन के बहाने धार्मिक ग्रंथों और संतों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर घिरे बालेेंदू के साथ-साथ उनके दोनों भाइयों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, संतों और हिंदूवादियों ने पुलिस से बालेंदू और उनके भाइयों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


विदित हो कि 14 अक्तूबर को नास्तिक सम्मेलन के आयोजक स्वामी बालेंदू पर धार्मिक ग्रंथों, ईश्वर और संतों के विरुद्ध विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस को कई शिकायती पत्र मिले। संतों और हिंदूवादियों के बढ़ते आक्रोश के बाद पुलिस ने मंगलवार रात बालेंदू, उनके भाई यशेंदू और पूर्णेंदू के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के साथ सांप्रदायिक सद्भावना, अमन चैन को प्रभावित कर शांति भंग करने) और सोशल साइट पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोप में 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने संत गोविंदानंद की तहरीर पर ये मुकदमा दर्ज किया है। सफाई नायक मुकेश खरे ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि यदि मुकेश खरे की तहरीर आती है तो एससीएसटी में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वामी बालेंदू के खिलाफ विराट सभा तीन को
धर्म रक्षा संघ की बैठक बुधवार को शील वाली कुंज में आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से तीन नवंबर को राममंदिर अटल्ला चुंगी पर नास्तिकता सम्मेलन के आयोजन स्वामी बालेंदू के खिलाफ एक विराट सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत हरिबोल बाबा महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरि, संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश, ब्रज मंडल संयोजक मृदुलकांत शास्त्री, सभा संयोजक श्रीकृष्ण सरस, संघ अध्यक्ष सौरभ गौड़, सभासद मुस्तफा आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें