एक पुरुष और महिला कांस्टेबिल के खिलाफ कृष्णानगर चौकी में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा लिखाने वाली भी एक महिला कांस्टेबिल ही है। तीनों ग्वालियर में तैनात हैं। बताया गया कि चौकी में इससे पहले आरोपी महिला कांस्टेबिल की ओर से भी दो लोगों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
हाईवे थाना क्षेत्र के गांव गुजारा निवासी सतेंद्र ग्वालियर में कांस्टेबिल हैं। मंगलवार को उनके और ग्वालियर निवासी और वहां ही तैनात एक महिला कांस्टेबिल के खिलाफ कृष्णानगर चौकी में मुकदमा दर्ज कराया गया। ये मुकदमा हाईवे थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी और ग्वालियर में तैनात एक महिला सिपाही ने कराया है।
बताया गया कि इस मुकदमे में नामजद महिला कांस्टेबिल ने मंगलवार को ही इससे पूर्व कृष्णानगर चौकी में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें नामजद लोग हाईवे थाना क्षेत्र निवासी महिला कांस्टेबिल के रिश्तेदार बताए गए हैं।
चौकी प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों पीड़ितों के मामले दर्ज कर लिए गए है। दोनों का मेडिकल कराया गया है। प्रथम दृष्ट्या मामले झूठे प्रतीत हो रहे हैं। मामलों की जांच की जा रही है। इसमें हकीकत से पर्दा हट जाएगा। बावजूद इसके जांच की जा रही है। इसमें हकीकत से पर्दा हट जाएगा।