फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस का कोसी में छापा

Tue, 23 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
किशोरी को बेचने के मामले में सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोसीकलां पुलिस के साथ बठैन गेट पर छापा मारा। मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस हरियाणा के पलवल जिले के गांव बामनी खेड़ा चली गई।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर के थाने समराईल से दरोगा पलस विश्वास और दो महिला पुलिसकर्मी पियानी घोष और मधुमिता अधेड़ महिला के साथ सोमवार को कोसीकलां थाने पहुंची।

उन्होंने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार यादव को बताया कि जिस महिला को वह साथ लाए हैं, वह नाबालिग लड़कियों को बेचने का कार्य करती है। एक 13 वर्षीय लड़की एक पखवाड़े पहले बेची गई, जिसकी लोकेशन कोसीकलां क्षेत्र में मिली है। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोसीकलां पुलिस को साथ लेकर महिला की निशानदेही और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दो युवकों को बठैन गेट से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस हरियाणा के बामनी खेड़ा चली गई। समाचार लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल पुलिस कोसी नहीं लौटी थी।

इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों से से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल पुलिस को उक्त लडकी के हरियाणा में होेने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें