फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से हुई थी सभी 58 गायों की मौत

Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
चौमुंहा अड्डे पर ट्रक में मरी मिलीं सभी 58 गायों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें जमीन में दबा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सभी गायों की मौत दम घुटने से हुई है। ट्रक में जिस तरह से गायों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था उससे गायें सांस भी नहीं ले पा रहीं थीं। एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी होने के कारण कई गायों की पसलियां तक टूट गईं थीं।
विज्ञापन


बुधवार शाम दिल्ली-आगरा हाईवे पर चौमुंहा अड्डे के पास एक ट्रक से 58 मरीं हुई गायें मिली थीं।  गुस्साई भीड़ ने ट्रक से गायों को निकाल कर उसमें आग लगा दी थी।तीन घंटे तक हाईवे भी जाम रहा था। रात में ही सभी गायों का पोस्टमार्टम करा लिया गया। पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों की तीन अलग-अलग टीमों ने किया।

पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों का कहना है कि हर गाय जख्मी थी। कई की तो पसलियां टूट गई थीं। कमर की हड्डी तक टूटी मिली है। जिस तरह से गायों को एक-दूसरे के ऊपर भरा गया था उससे ही यह घटना हुई है।
विज्ञापन


मरी गायों के पेट में चारे का एक तिनका तक नहीं मिला, न ही पानी था। उन्हें चारा-पानी भी नहीं दिया गया था। सभी मरी गायों को ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर शेरगढ़ रजबहा के निकट सिंचाई विभाग की खाली जमीन में दबा दिया। जो गाय बीमार थीं उन्हें गोशाला को सौंप दिया गया है।

चौमुंहा में पुलिस-पीएसी तैनात, रही शांति
चौमुंहा में हाईवे हुए बवाल के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गुरुवार को कस्बे में पुलिस और पीएसी तैनात रही। हालांकि कस्बे में शांति रही। पुलिस ने जले ट्रक को भी हाईवे से हटा दिया। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने 24 जून को कस्बे के युवाओं के साथ पंचायत का निर्णय लिया है।

बाहर के लोगों ने किया बवाल
ट्रक में मरी हुई गायें मिलने पर हुए बवाल में बाहर के लोगों ने अधिक बवाल मचाया। चौमुंहा के युवा वर्ग ने पुलिस की काफी मदद की, लेकिन बाहर से आए लोगों ने उपद्रव अधिक किया। बताया जाता है बाहरी लोगों ने ही ट्रक में आग लगाई।

ट्रक चालक समझ जैंत का युवक पीटा
बवाल के दौरान गांव जैंत निवासी दिनेश सिंह कुशवाह ने लोगों को ट्रक में आग लगाने से रोका तो वहां खड़े उपद्रवियों ने उसी को ट्रक का चालक समझकर पिटाई कर दी। दिनेश काफी देर तक चिल्लाता रहा कि वह जैंत का निवासी है, ट्रक चालक नहीं है, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसी दौरान किसी ने उसका कीमती मोबाइल भी पार कर दिया। दिनेश ने चौमुंहा के एक दुकानदार के खिलाफ मोबाइल चोरी करने की पुलिस को तहरीर दी है।

तीन थाने, पांच चौकियां पार कर पहुंचा था ट्रक
तीन थाने, पांच चौकी और कई बैरियर को पार करते हुए गायों से लदा यह ट्रक चौमुंहा अड्डे पर पहुंचा था। सवाल उठाया जा रहा है कि पुलिस वालों को यह ट्रक नजर नहीं आया या फिर देखने की कोशिश ही नहीं की।

गायों से भरा बड़ा ट्रक कहां से आ रहा था यह तो अभी साफ नहीं है, लेकिन इतना पक्का हो गया है कि वह आगरा से होते हुए मथुरा पहुंचा था। इस ट्रक पर तिरपाल तना था। पुलिस वालों को सामान्य रूप से भी इसे रोककर चेक कर लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पुलिस के सारे सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए ट्रक मथुरा में चौमुंहा अड्डे पर पहुंच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे साफ हो रहा है कि कहीं न कहीं पुलिस की मिलीभगत है।

आगरा से चौमुंहा अड्डे तक चेकिंग प्वाइंट
सिंकदरा थाना, रुनकता चौकी, रेपुरा जाट चौकी, फरह थाना, टोल प्लाजा, चेकिंग प्वाइंट, थाना रिफाइनरी, थाना हाईवे, जैंत चौकी।

बवाल के बाद पहुंची थी पुलिस
जब हाईवे पर भीड़ ने बवाल कर दिया तब तो पुलिस पहुंची, लोगों का कहना था कि पुलिस समय से पहुंच जाती तो शायद यह स्थित न बनती। जब आगजनी और पथराव हो गया तब अफसर मौके की ओर दौड़े। तब तक लोगों का गुस्सा काफी बढ़ चुका था। रात को जब कुछ पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि कोई बवाल नहीं हल्का-फुल्का हंगामा था। जबकि बुधवार को आगजनी और पथराव के साथ तीन घंटे हाईवे बंद रहा था।

ट्रक में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट, दो प्लेट और मिलीं
जिस ट्रक में 58 मृत गायें मिलीं थी पुलिस की तलाशी में उसमें दो और नंबर प्लेट मिली हैं। पुलिस का कहना है कि ट्रक में लगी नंबर प्लेट भी फर्जी प्रतीत हो रही है। ट्रक के इंजन और चेस नंबर के आधार पर ट्रक के असली मालिक का पता किया जा रहा है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि गो तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। इन पर गैंगेस्टर और एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। गोकशी रोकने के लिए हरियाणा व मेवात के इलाकों को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर वाहन चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें