फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को बेल, प्रधान के पुत्र को जेल

Mon, 31 Aug 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाईवे के दरोगा सौरभ शर्मा की गांव तारसी चौराहे पर पिटाई कर वर्दी फाड़ने और कार से टक्कर मारने के मामले में तारसी के प्रधान के पुत्र सत्येंद्र को जेल भेज दिया गया। अधिवक्ता रविंद्र सिंह को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


रविवार को तारसी चौराहे पर झगड़े की सूचना पर गए हाईवे थाने के दरोगा सौरभ शर्मा के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने और दरोगा की बाइक में तोड़फोड़ की गई थी। थानाध्यक्ष सुबोध यादव संग थाने में मारपीट कर फाइलें फाड़ने का भी आरोप है। इस मामले में पुलिस ने अधिवक्ता रविंद्र और सत्येंद्र सिंह को कोर्ट में पेश किया।

इसमें सत्येंद्र को कोर्ट से जेल भेज दिया गया और दरोगा की इंजरी रिपोर्ट खास नहीं थी लिहाजा मारपीट के आरोपी अधिवक्ता को बेल मिल गई। जबकि दूसरे आरोपी प्रधान के पुत्र सत्येंद्र पर फायर का आरोप था, उसे जेल भेज दिया गया। अधिवक्ता की जमानत के दौरान सैकड़ों वकील इकट्ठे थे। पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें