गांव हुलवाना में पांच एकड़ जमीन के विवाद में छोटे भाइयों ने बड़े भाई को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मामले में पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बताया गया कि रविवार की शाम रमेश (50) घटना के समय खेत पर गेहूं की कटाई के लिए जा रहे थे। छोटे भाई चरन सिंह और गिरधारी ने उनको घेरा और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
बुरी तरह पीटने के बाद दोनों उसे छोड़कर चले गए। सूचना पर अन्य परिवारीजन पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रमेश को थाने ले गए। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रमेश ने दम तोड़ दिया।
बताया गया कि घटना पांच एकड़ भूमि के एक टुकड़े के लिए की गई। तीनों भाइयों में से गिरधारी की शादी नहीं हुई है। गिरधारी ने अपनी पांच एकड़ जमीन चरन सिंह की पत्नी मैमवती के नाम की है। रमेश इस पर आपत्ति जता रहे थे। रमेश के पुत्र ने मामले में चरन सिंह, गिरधारी, अजित, हरीश, मैमवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अज्ञात युवक का शव बरामद
कोसीकलां। पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक के समीप से एक युवक का शव बरामद किया है। जीआरपी ने युवक के शव पंचायतनाता भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष प्रतीत होती है। शिनाख्त नही हो सकी।