फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर बदमाशों का हमला, नकदी सामन लूटे

Sat, 04 Mar 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ढाबे पर बदमाशों का धाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएलए विवि के सामने स्थित ठाकुर सीताराम ढाबा पर गुरुवार रात करीब 12 बजे छह बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन्होंने ढाबे के बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। फायरिंग करते हुए ढाबे पर घंटों तांडव मचाया।
विज्ञापन


70,000 रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूट ले गए। होटल स्वामी को आसपास के लोगों ने रात दो बजे मोबाइल से लूट की घटना की जानकारी दी।

यह ढाबा चौमुंहा के दाऊद मोहल्ला निवासी ठाकुर सीताराम का है। वह गुरुवार रात 11 बजे ढाबा बंद कर बाइक से घर आ गए, उनकी कार ढाबे पर ही खड़ी थी। ढाबा मालिक के अनुसार बदमाश नकदी और सामान ले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा ढाबे पर बनी परचून की दुकान को तहसनहस कर दिया। ठाकुर सीताराम ने आझई के कुछ लोगों को नामदज करते हुए जैंत चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें